खबर शेयर करें -

जून का महीना चल रहा है। ऐसे में धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। बारिश न होने की वजह से कई जगह का पारा अभी भी 45 डिग्री के पार है। आज भी मौसम विभाग ने लू के लिए अलर्ट जारी किया है।

इस भीषण गर्मी की वजह से न सिर्फ हीट स्ट्रोक बल्कि इसके अलावा भी कई समस्याएं भी देखने को मिल रहीं हैं। गर्मी की वजह से स्किन काफी डैमेज होने लगती है। टैनिंग और सनबर्न से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। कई बार ये समस्याएं गंभीर रूप भी ले लेती हैं, जिसके चलते डॉक्टर्स से भी सलाह लेनी पड़ती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको गर्मी से त्वचा को बचाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। कुछ सिंपल टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को तेज धूप से बचा सकते हैं। आइए बिना देर किए आपको इनके बारे में बताते हैं

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

सनस्क्रीन है जरूरी

इस गर्मी के मौसम में कभी भी बिना सनस्क्रीन लगाए तो रहें ही नहीं। गर्मी में सूरज से जो हानिकारक किरणें निकलती हैं, वो त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। इस परेशानी से आपको बस अच्छी सनस्क्रीन ही बचा सकती है। ध्यान रखें कि जिस सनस्क्रीन का आप इस्तेमाल करें, उसमें कम से कम 50 एसपीएफ मौजूद हो, तभी वो त्वचा को फायदा पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में मॉइश्चराइजर इस्तेमाल नहीं करते। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। गर्मियों में मॉइश्चराइजर त्वचा के लिए काफी जरूरी है। बस गर्मियों में वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें। ताकि ये त्वचा पर चिपचिपाए नहीं।

ऐसे कपड़े पहनें

इस गर्मी में आपको फुल सूती कपड़े ही पहनने चाहिए। सूती के साथ-साथ आप शिफॉन या फिर अन्य हल्के फैब्रिक के कपड़े भी कैरी कर सकते हैं। कोशिश करें कि सिंथेटिक कपड़ों से तो दूर ही रहें। ये आपको गर्मी में न सिर्फ परेशान कर सकते हैं, बल्कि साथ में ये कपड़े त्वचा संबंधी परेशानियों को जन्म दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

चेहरा करें कवर

घर से बाहर निकलते वक्त अपने चेहरे को सूती स्कार्फ से कवर जरूर करें। ये स्कार्फ सूरज की हानिकारक किरणों से आपको बचाएगा। चेहरे पर भी अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ताकि ये चेहरे को बचा कर रखे।

खुद को रखें हाइड्रेट

गर्मी के इस मौसम में हर किसी को पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य लिक्विड पदार्थों का सेवन करना चाहिए। शरीर जब हाइड्रेट रहेगा तो त्वचा संबंधी कई परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। गर्मी में पानी के अलावा आप नींबू पानी, नारियल पानी, या फिर जूस भी पी सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad