खबर शेयर करें -

बेवफाई से भन्नाई महिला ने बुधवार शाम तल्लीताल पेट्रोल पंप के पास हंगामा कर दिया। पति की प्रेमिका की सरेबाजार पिटाई शुरू कर दी। मामला चौकी तक पहुंचा तो पुलिस ने काउंसलिंग कर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी शादीशुदा युवक का तल्लीताल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व पत्नी को पता लगा तो वह शिकायत लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंची थी।

उत्तराखंड : रूद्रपुर छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए हुई थी गायब

यह भी पढ़ें -  🚨 गोरापड़ाव में दिनदहाड़े बड़ी डकैती से हड़कंप, SOG बनकर पहुंचे नकाबपोशों ने लाखों की नकदी और जेवर लूटे; 40 पुलिसकर्मियों की टीम जांच में जुटी

पति की बेवफाई से भन्नाई महिला ने बुधवार शाम तल्लीताल पेट्रोल पंप के पास हंगामा कर दिया। पति की प्रेमिका की सरेबाजार पिटाई शुरू कर दी। मामला चौकी तक पहुंचा तो पुलिस ने काउंसलिंग कर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी शादीशुदा युवक का तल्लीताल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व पत्नी को पता लगा तो वह शिकायत लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली परिसर में दंपती में सुलह हो गई। पत्नी ने युवती के साथ आइंदा नहीं दिखाई देने को लेकर हिदायत दी।

यह भी पढ़ें -  🚨 लालकुआं में दो युवकों को कार में जबरन बैठाकर जंगल ले जाने का आरोप, बंधक बनाकर मारपीट; चार गिरफ्तार

इधर, युवक ने फिर से युवती के साथ घूमना शुरू कर दिया। युवती को अपने नाम पर दर्ज स्कूटी भी गिफ्ट कर दी। पत्नी को पता चला तो बुधवार देर शाम उसने प्रेमिका को तल्लीताल पेट्रोल पंप के समीप स्कूटी के साथ पकड़ लिया।

पति की बेवफाई से भन्नाई महिला ने बीच सड़क युवती की पिटाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव किया। महिला तल्लीताल डांठ स्थित चौकी पहुंच गई। जहां वह युवती के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगी। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल दंपती व युवती को काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में 70 साल की बुजुर्ग महिला से ठगी-लूट, भूत-प्रेत का डर दिखाकर उतरवाए करीब 3 लाख के जेवर

ऊधमसिंह : पति पत्नी की हत्या की चीख पुकार सुन सास ने कमरे में कदम रखते ही पेट मे मारा चाकू जानिये पूरी वारदात को कैसे दिया अंजाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad