खबर शेयर करें -

राज्य में 21 जून तक मौसम में बदलाव रह सकता है। 18 और 19 जून को ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आंधी आने का भी अनुमान है। फिलहाल मानसून 29 जून तक आने का अनुमान है।

हल्द्वानी – शहर में मुस्लिम किरायेदारों को अल्‍टीमेटम, हुआ हनुमान चालीसा का पाठ,

बढ़ रहे तापमान की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ा हुआ है। मैदानी इलाकों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं पहाड़ों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। अब बिपरजॉय का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है। 18 से 21 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  🌩️ 🌩️ 🌩️ उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम! तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट ⚠️ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 🌩️ 🌩️ 🌩️

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 जून तक मौसम में बदलाव रह सकता है। 18 और 19 जून को ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आंधी आने का भी अनुमान है। फिलहाल मानसून 29 जून तक आने का अनुमान है। इस बार मानसून राज्य में देर से पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें -  🔥 🔥🔥 हल्द्वानी में गैस संकट के बीच ‘जुगाड़ किचन’! पंखे वाली भट्टी और ड्रम चूल्हों से चल रही रसोई 🔥🔥🔥

इधर शनिवार को हल्द्वानी में भीषण गर्मी पड़ी। दिन के समय लू के थपेड़े चल रहे थे। शनिवार को बाजार की बंदी थी ऐसे में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार बारिश के आसार बन रहे हैं। जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  🇮🇳🌟🌟 बिंदुखत्ता की बेटी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट! मनीषा बिष्ट का भव्य स्वागत 🌟🌟

बिपरजॉय ने राजस्थान में मचाई तबाही भारी बारिश, 500 गांवों में बत्ती गुल, सैकड़ों मकान ढहे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad