खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में करीब एक सप्ताह के बाद दिनभर धूप खिली रही। आसमान साफ होने से सावन में जेठ जैसी धूप महसूस की गई, जिसने दिनभर पसीने छुड़ाए।

हालांकि, शाम को कहीं-कहीं बादल मंडराने लगे और बारिश के आसार बने रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। खासकर कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत अन्य क्षेत्रों में भी तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: (बड़ी खबर) वेब पोर्टल्स के विज्ञापन टेंडर में अव्यवहारिक दरों को निरस्त करने का अधिकार: डिजिटल मीडिया के हित में विभाग के संवेदनशील रुख की प्रतीक्षा

तेज धूप ने ली परीक्षा

शनिवार को कई दिनों के बाद दून में आसमान साफ रहा और सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में भी तेज धूप ने परीक्षा ली। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। उमस और तपिश ने दिनभर बेहाल किया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 11वें दिन भी पदयात्रा, 450 से अधिक लोग जुटे; 27 सितंबर की रैली की तैयारी तेज

शाम को दून में कहीं-कहीं बादल मंडराने लगे, लेकिन वर्षा नहीं हुई। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भी दिनभर धूप खिली रही। प्रदेशभर में केवल नई टिहरी क्षेत्र में हल्की बौछारें पड़ीं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के दौर हो सकते हैं। नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी व पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट है। शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र दौर होने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रक्षाबंधन पर देवीधुरा में फिर गूंजेगा बग्वाल का रणघोष, 28 अगस्त को चार खामों के बीच होगा ऐतिहासिक युद्ध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad