खबर शेयर करें -

पाकिस्तान से जंग के बीच भारत ने पाकिस्तान के खतरानक फाइटर जेट F-16 और जेफ-17 को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में पाकिस्तान के इस जहाज को धूल चटाई है.

इससे ये साफ हो जाता है कि पाकिस्तान ने भारत को जवाब देने की कोशिश की थी लेकिन उसे पहले ही ढेर कर दिया.

भारत ने पहले F16 को ढेर किया था. इसके कुछ देर बाद खबर आई है कि आकाश मिसाइल के जरिए भारत ने पाकिस्तान के दूसरा फाइटर जेट JF-17 ढेर कर दिया है. जबकि कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि पाकिस्तान ने भारत के संभावित हमले को देखते हुए अपने लड़ाकू विमान F-16 को पीछे धकेल दिया था

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

भारत ने 9 जगहों पर किया हमला

इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. इसमें कई आतंकियों के मरने की खबर भी आ रही है. इस हमले की पुष्टि खुद भारतीय सेना ने की है. इसके अलावा पाकिस्तान ने हमलों की बात कबूल कर ली है.

यह भी पढ़ें -  गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, उत्पादकों को 22 लाख का बोनस

LOC पर हुई गोलीबारी

भारतीय सेना के ज़रिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में नौ आतंकवादी कैंपों पर सटीक हमले करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद बुधवार की सुबह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी हुई. यह पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

हालांकि भारत के जरिए सटीक हमले किए जाने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के भीमबर गली इलाके में तोपों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया. अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना उचित तरीके से और संतुलित तरीके से जवाब दे रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad