खबर शेयर करें -

सीमावर्ती जिले के धारचूला थाना क्षेत्र जौलजीवी कस्बे की दो नाबालिग हिंदू छात्राओं को 2 मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए। इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि यह घटना 1 फरवरी की है और पुलिस प्रशासन लापरवाही बरत रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फूटा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सीओ परवेज खान के अनुसार दोनों लड़कियों को बरेली से बरामद कर लिया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह के मुताबिक आरोपी इरफान सलमानी और इरफान हुसैन नाई की दुकान चलाते हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -  🔥 भीषण गर्मी के चलते इस जिले में बदला विद्यालय का समय: आधे दिन के हुए स्कूल

जानकारी के मुताबिक लड़किया दसवीं की छात्राएं हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि लड़कियों को घर वापस लाया जा रहा है। यहां उनका मेडिकल परीक्षण करवाकर बयान नोट कर परिजनों को सौंपा जाएगा। व्यापारियों को शांति बनाए रखनी चाहिए , पुलिस आरोपियों पर सख्त कारवाई करेगी। उधर व्यापार संघ के अध्यक्ष महेश गर्व्याल ने कहा कि पुलिस यहां बाहरी लोगों का सत्यापन ठीक से नहीं करती, जिसकी वजह से ऐसी घटनाए होती हैं। यह सीमांत क्षेत्र है, इसलिए सख्ती से सत्यापन किया जाए।