ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कार से कुचलने की कोशिश करने वाले आईटीआई गैंग के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस तीन और गुर्गों की तलाश कर रही है।

वसुंधरा कालोनी बरेली रोड निवासी गौरव नेगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आईटीआई गैंग के आदित्य नेगी, धीरज बिष्ट, दीपक पंचवाल, रवींद्र रावत व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मंडी पुलिस चौकी के एसआई श्याम सिंह बोरा व कांस्टेबल अमर सिंह ने एक आरोपी को दमकल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  Breaking: लालकुआं-बिंदुखत्ता के राजीव नगर में दिखा 8-9 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, वीडियो

20 वर्षीय आरोपी दीपक पंचपाल पुत्र रमेश पंचपाल मूलरूप से मटकोट मुनस्यारी पिथौरागढ़ का रहने वाला है। फिलहाल वह नारीमन तिराहा काठगोदाम में रहता है। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात आईटीआई गैंग के गुर्गों ने गौरव को तिकोनिया चौराहे पर घेर लिया था। वह बचने के लिए पास ही स्थित शराब की दुकान में घुसा तो उसे दुकान के भीतर पीटा। इसके ठीक बाद उसे बिना नंबर की कार से तब कुचलने की कोशिश की गई, जब गौरव भोटियापड़ाव पुलिस चौकी से शिकायत कर लौट रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ‘गोल्ज्यू देवता की कसम, ऑडियो 100% सच है’, रेखा आर्या का पति के आरोपों पर पलटवार, विवाद ने पकड़ा तूल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad