ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शहर के कोतवाली क्षेत्र पटेल चौक में ज्वेलर्स का कारोबार करने वाली एक महिला को अपने नौकर पर विश्वास करना भारी पड़ा है महिला ने अपने नौकर पर 10 लाख रूपए लेकर भागने का आरोप लगाया है पूरे मामले में महिला ने नौकर से पैसा वापस दिलाने की गुहार एसएसपी से लगाई है एसएसपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

मौसम अपडेट – पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट किया गया जारी, अगले पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

शहर के पटेल चौक में ज्वेलरी शॉप चलाने वाली महिला का कहना है कि दो साल पूर्व उनके पति की मृत्यु हो गई थी पति की मौत के बाद दुकान का कारोबार खुद संभालती हैं।

महिला ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2022 को बहन ने रुपयों की जरूरत होने पर उसने लालकुआं कोतवाली क्षेत्र राजीव नगर निवासी नौकर अनोखेलाल को 10 लाख दिया और कहा कि रुपया उसकी बहन को पहुंचा दे लेकिन अनोखेलाल पैसा उसकी बहन के पास पहुंचाने के बजाय फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

महिला का कहना है कि इसकी शिकायत उसने लालकुआं थाने में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई महिला का आरोप है कि लाल कुआं कोतवाली पुलिस पूरे मामले में महीनों से चक्कर कटवा रही है तथा सहयोग नहीं कर रही है।

बिन्दुखत्ता – घर जा रही युवती से किया जबरन दुष्कर्म का प्रयास, युवती गंभीर रूप से जख्मी, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

मामले में पीड़ित महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश के बाद कोतवाली ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी का कहना है कि महिला के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad