ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: डोइवाला थाना क्षेत्र से तीन माह पूर्व अपहृत किशोरी को आखिरकार पुलिस ने बरामद करते हुए हरियाणा के रोहतक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

कोतवाली डोइवाला पुलिस ने बताया कि विगत वर्ष 16 अक्टूबर को डोइवाला क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि अज्ञात आरोपी युवक उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू किए गए। इस संबंध में विशेष टीम का गठन करते हुए घटनास्थल के आसपास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही किशोरी की सहेलियों और अन्य परिचितों से जानकारी की गई तो केशव बस्ती, डोइवाला निवासी राजन साहनी नाम के युवक द्वारा किशोरी का अपहरण किया जाना प्रकाश में आया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विशेष टीम ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। लगातार किए जा रहे प्रयासों में 17 जनवरी को सटीक सूचना मिली तो नामजद आरोपी राजन साहनी को रोहतक के गांव खरावड़ से गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में किशोरी ने आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात बताई, जिस पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad