खबर शेयर करें -

मंगलवार को आईपीएल के मैच नंबर 31वें में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हराया। ये राजस्थान की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है और लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत भी है।

जोस बटलर ने विजयी शॉट समेत 107 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 224 का लक्ष्य दिया था। लगातार विकेट गिरने के बाद केकेआर जीत की दहलीज पर खड़ी थी लेकिन एक छोर पर खड़े जोस बटलर ने अंतिम पलों में पूरा पासा पलट दिया और राजस्थान को हारी हुई बाजी जीता दी।

224 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। यशस्वी जायसवाल (19) और संजू सैमसन (12) जल्दी आउट हो गए थे। एक छोर पर जोस बटलर टिके थे लेकिन दूसरे छोर पर कोई लम्बे समय तक उनका साथ नहीं दे रहा था। हालांकि दो छोटी पारियां भी मैच में महत्वपूर्ण साबित हुई, जैसे रियान पराग ने 14 गेंदों में 34 रन बनाए, पॉवेल ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए।

जोस बटलर ने 60 गेंदों में 107 नाबाद रन बनाए, इसमें उन्होंने 6 छक्के और 9 चौके जड़े। अंतिम गेंद पर लक्ष्य को हासिल कर राजस्थान रॉयल्स ने इतिहास रचा, ये टीम की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है। ये आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेस है।

वैभव अरोड़ा इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए, लेकिन उन्होंने ही सबसे अधिक रन खर्चे। अरोड़ा ने 3 ओवरों में 45 रन दिए। हर्षित राणा ने 4 ओवरों में 45, नारायण ने 4 में 30 और आंद्रे रसेल ने 1 ओवर में 17 रन दिए। आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज स्टार्क ने 4 ओवर में 50 रन दिए।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने 223 रन बनाए थे। इसमें सुनील नारायण ने 56 गेंदों में 109 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 13 चौके जड़े। ये नारायण का किसी भी फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर है।

प्लेयर ऑफ़ द मैच – जोस बटलर ने 60 गेंदों में 107 रन बनाए।

 

 

जोस बटलर- 107*
आवेश खान- 0*

 

 

19.1 ओवर – जोस बटलर ने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये जीत के असली हकदार बटलर है, जिसने हारी हुई बाजी पलटकर राजस्थान की झोली में डाली है।

हर्षित राणा के इस ओवर में बटलर ने 2 छक्के और 1 चौका मारा। ओवर से आए कुल 19 रन। अब राजस्थान को 6 गेंदों में 9 रन चाहिए।

मिशेल स्टार्क के इस ओवर में कुल 18 रन आए। बटलर ने एक छक्का मारा अब RR का स्कोर 196/8 है। राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों में 28 रन चाहिए।

WICKET- ट्रेंट बोल्ट (0)

17 ओवरों के बाद RR का स्कोर 178/7 है। राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों में 46 रन चाहिए।

16.5 ओवर – सुनील नारायण की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हुए रोवमन पॉवेल, उन्होंने 13 गेंदों में 26 रन बनाए।

रोवमन पॉवेल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी, तीसरी गेंद पर छक्के जड़कर मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बना दिया है।

16 ओवरों के बाद RR का स्कोर 162/6 है।

15 ओवरों के बाद RR का स्कोर 145/6 है। जीत के लिए 30 गेंदों में 79 रन चाहिए।

14.3 ओवर – वरुण चक्रवर्ती के ओवर में बतलकर ने चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 36 गेंदों में अर्धशतक बनाया है।

13 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 125/6 है। यहां से जीत के लिए 42 गेंदों में 99 रन चाहिए। केकेआर मजबूत स्थिति में है। अभी जोस बटलर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं, उनके साथ रोवमन पॉवेल (1) खेल रहे हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर केकेआर की जीत लगभग कन्फर्म कर दी है, यहां से राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत बहुत मुश्किल है।

12.2 – अपनी पहली ही गेंद खेल रहे शिमरॉन हेटमायर कैच आउट हुए, उनका कैच श्रेयस अय्यर ने पकड़ा।

12.1 ओवर- वरुण चक्रवर्ती ने अश्विन को रघुवंशी के हाथों कैच आउट कराया।

12 ओवर के बाद RR का स्कोर 121/4 है।

10 ओवरों के बाद RR का स्कोर 109/4 है। टीम को जीत के लिए अब 60 गेंदों में 115 रन जीत के लिए चाहिए। आश्विन 1 और बटलर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8.4 ओवर – सुनील नारायण की गेंद पर ध्रुव जुरेल मिस हुए, एलबीडबल्यू अपील हुई और अंपायर ने नॉट-आउट करार दिया। गेंदबाज और विकेट कीपर को भरोसा था तो श्रेयस अय्यर ने रिव्यु ले लिया और सही साबित भी हुआ। जुरेल 2 रन बनाकर आउट हुए।

7.5 Over- हर्षित राणा की गेंद पर आंद्रे रसेल के हाथों कैच आउट हुए रियान पराग। पराग ने 14 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

राजस्थान रॉयल्स ने पॉवरप्ले में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के रूप में 2 विकेट गवा दिए हैं। उसका स्कोर 76 रन है। यहां से राजस्थान को जीत के लिए 84 गेंदों में 148 रन चाहिए, अभी रियान पराग 20 और जोस बटलर भी 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

5 ओवर के बाद – राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 90 गेंदों में 171 रन चाहिए।

10:06 pm- राजस्थान रॉयल्स पारी का पचासा

4.5 ओवर – रियान पराग के बल्ले से लगकर गेंद चौके के लिए गई। और इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स की पारी के 50 रन पूरे हो गए हैं।

4.2 ओवर – हर्षित राणा की गेंद पर संजू सैमसन आउट हुए। संजू का खराब शॉट, सुनील नारायण के लिए आसान सा कैच। RR Score – 47/2

4 ओवर के बाद RR का स्कोर 46/1 है। सैमसन और बटलर 12-12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

3 ओवर के बाद RR का स्कोर 36/1 है। सैमसन 3 और बटलर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2nd ओवर – इस ओवर में 12 रन आए और 1 विकेट। RR Score – 23/1

1.5 ओवर – वैभव अरोड़ा ने केकेआर को पहला विकेट दिलाया। यशस्वी जायसवाल के रूप में बड़ा विकेट गिरा। तेज शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके, जायसवाल। वह वेंकटेश्वर अय्यर के हाथों कैच आउट हुए।

1st ओवर – मिचेल स्टार्क के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की है।

रिंकू सिंह- 20*
रमनदीप सिंह- 1*

9:22 pm- केकेआर की पारी 223 पर समाप्त हुई।

20वां ओवर – रिंकू सिंह ने पांचवी गेंद पर छक्का मारकर ओवर को अच्छा किया, हालांकि अंतिम गेंद पर नॉन स्ट्राइक क्रीज पर विकेट पर गेंद लगने से कम से कम 2 रन का घाटा हुआ। अंतिम ओवर में 9 रन आए। इसी के साथ केकेआर की पारी 223/6 पर समाप्त हुई।

19 ओवरों के बाद केकेआर का स्कोर 214/5 है। वेंकटेश 8 और रिंकू सिंह 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18.2 ओवर – आवेश खान की गेंद पर रिंकू सिंह ने छक्का मारा और इसी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 200 पार (205) हो गया है।

17.3 ओवर- ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नारायण को बोल्ड किय। नारायण ने 56 गेंदों में 109 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 13 चौके जड़े।

17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 191/4 है। नारायण 105 रन बनाकर खेल रहे हैं, उनके साथ रिंकू सिंह (1) हैं जो अभी आए हैं।

WICKET- आंद्रे रसेल (13) – आंद्रे रसेल ने आवेश खान की गेंद पर हवाई फायर किया, लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली और ध्रुव जुरेल के लिए आसान सा कैच।

15.6 – सुनील नारायण ने चहल कई आखिरी गेंद पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। नारायण ने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 11 चौके लगाए हैं। अभी वह क्रीज पर हैं।

 

 

16th ओवर – चहल के इस ओवर में कुल 23 रन आए। सुनील नारायण ने 2 चौके और 2 छक्के मारे, इसी ओवर में उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया।

सुनील नारायण 79 पर खेल रहे हैं। वह अपने शतक से 21 रन दूर हैं। उनके साथ अभी आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं, वह 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। यहां से 30 गेंदों का खेल बाकी है, टीम चाहेगी कि यहां से 60-70 रन और बना जाए।

 

 

12.6 ओवर- युजवेंद्र चहल ने श्रेयस अय्यर को एलबीडबल्यू आउट किया। गेंद सीधी थी, अपील हुई तो अंपायर ने आउट करार दिया। श्रेयस ने DRS लिया, लेकिन स्क्रीन पर दिखा कि गेंद सीधा स्टंप पर लग रही थी। साफ़ आउट और केकेआर का डीआरएस भी ख़राब। KKR – 133/3

सुनील नारायण का विस्फोटक अंदाज जारी है। 12 ओवरों के बाद उनका स्कोर 70 है, वह हर गेंद पर बड़ा प्रहार करने का प्रयास कर रहे हैं। अय्यर 4 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर है।

10 ओवर के बाद KKR का स्कोर 100 रन हो गया है। नारायण 51 और रघुवंशी 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9.5 Over- आश्विन की गेंद पर सामने छक्का मारकर सुनील नारायण ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, इस पारी में अभी तक उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए हैं।

8:12 pm – 9 ओवरों के बाद KKR का स्कोर 89 हो गया है। नारायण अपने अर्धशतक से 7 रन दूर है।

नारायण ने छठे ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का और छठी गेंद पर चौका जड़ा।

पॉवरप्ले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की, बेशक फिल साल्ट के रूप में एक विकेट गिरा लेकिन नारायण का विस्टॉक खेल जारी है। पॉवरप्ले में केकेआर का स्कोर 56 हो गया है। नारायण 23 और रघुवंशी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:59 pm – KKR का स्कोर 50 पार- सुनील नारायण ने छक्का मारकर केकेआर का स्कोर 50 पार पहुँचाया। (52/1)

5 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 40/1 है। रघुवंशी 14 और सुनील नारायण 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3.3 ओवर – आवेश खान ने पहली सफलता दिलाई। इस गेंद पर फिल साल्ट गेंदबाज के हाथों ही कैच आउट हुए। KKR- 21/1

2 ओवरों एक बाद KKR का स्कोर 12/0 है।

यशस्वी जयसवाल, रोमन पॉवेल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेट कीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, अश्विन, बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप, युजवेंद्र चहल।

फिल साल्ट, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृश रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित।

संजू सैमसन ने कहा- यहां बल्लेबाजी करना बेहतर हो सकता है, लेकिन ठीक है, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ईडन गार्डन में लौटना आना विशेष है, इसमें एक विशेष उत्साह है। जोस बटलर और आर अश्विन इस गेम के लिए उपलब्ध हैं।

7:00 pm – टॉस – राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजी चुनी।

 

 

6:00 pm IST- राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल में बेहद शानदार रहा है। वह अंक तालिका में नंबर 1 पर है। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक खेले 6 में से 5 मैच जीते हैं। यहां देखें राजस्थान रॉयल्स के अभी तक हुए मैच और उनके नतीजे।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक प्रभावी खेल खेला है, उसने 5 में से 4 मैच जीते हैं और सिर्फ 1 हारा है।

You missed