खबर शेयर करें -

लालकुआं: भारत विकास परिषद की लालकुआं शाखा ने नगर एवं आसपास के स्कूलों में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 23 स्कूलों के 2263 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

 

शुक्रवार को भारत विकास परिषद की लालकुआं द्वारा लालकुआं के साथ ही बिंदुखत्ता व बरेली रोड के 23 स्कूलों में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 2263 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से बेरीपड़ाव स्थित एवर ग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सबसे अधिक 860 बच्चे शामिल हुए, प्रतियोगिता में बच्चों से विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों, भारतीय संस्कारों, भारतीय आस्थाओं तथा भारत की गौरव गाथा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार सेतिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कारों व संस्कृति के साथ उनमें भारत के प्रति गौरवपूर्ण भावना का सृजन करना है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए परिषद के सचिव चंद्रेश भाटिया, उपाध्यक्ष जुगल किशोर, सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ पंडित, महिला संयोजिका ऋतु अरोरा, सोनिया भाटिया, निशा जोशी, सुषमा गर्ग, किरण सेतिया, राजलक्ष्मी पंडित, नीलम, जया भाटिया, सोनिया सपरा, हिना अरोरा, आशु खुराना, संजना बत्रा व प्रीति भाटिया आदि ने अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें -  आईआईटी रुड़की की मेस के खाने में मिले चूहे, छात्रों ने जमकर किया हंगामा, वायरल हुआ वीडियो

You missed