ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून।
उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों पर बड़ी छापेमारी की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों की टीम ने सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी, डोईवाला एवं ऋषिकेश सहित कुल 19 दुकानों को जांच के दायरे में रखा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

प्रशासन ने मिली शिकायतों के आधार पर इन राशन की दुकानों पर खराब गुणवत्ता वाले नमक वितरण के आरोपों की जांच शुरू की है। छापेमारी के दौरान नमक के नमूने एकत्रित कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच हेतु भेजे गए हैं। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

यह कार्रवाई उन शिकायतों के नतीजे में हुई है जिनमें सरकारी राशन की दुकानों पर वितरण किए जा रहे नमक की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। प्रशासन का यह अभियान उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

जिला प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।