खबर शेयर करें -

गौला नदी गेट के पास शनिवार रात एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरज सिंह (42 वर्ष), निवासी नारायणपुरम, हल्दूचौड़ के रूप में हुई है। सूरज सिंह टेम्पो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें -  अग्रसर भारत विशेष: किसानों को बड़ी राहत, अब जन सेवा केंद्रों (CSC) से भी हो सकेगी 'फार्मर रजिस्ट्री'

परिजनों ने 6 सितंबर की शाम गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी कि सूरज सुबह से घर वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से नमकीन, गिलास और शराब की बोतल बरामद हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की विस्तार से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: breaking सेंचुरी पल्प एंड पेपर में गूंजा 'सुरक्षा प्रथम' का नारा, सीईओ अजय गुप्ता के नेतृत्व में भव्य सुरक्षा रैली का आयोजन

यह घटना परिवार के लिए भारी सदमे और इलाके में शोक की लहर लेकर आई है। मृतक के परिजन रो-रोकर व्यथित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।