खबर शेयर करें -

लालकुआं क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले महेश जोशी (54 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक महेश जोशी बबूर गुमटी निवासी थे और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई; दो अन्य की तलाश

जानकारी के अनुसार, गत दिवस लालकुआं तहसील के समीप अर्धबेहोशी की हालत में वह पाए गए थे। उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी और उसके बाद भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में महारैली के बाद बड़ा ऐलान: मंत्री राम सिंह कैड़ा के आश्वासन पर भी नहीं माने ग्रामीण, तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने बताया कि महेश जोशी की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार कुछ लोगों को ठहराया है। फिलहाल शव का बरेली में पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार हेतु उनके निवास पर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  (Big breaking) ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 10 दिन की मोहलत पर माने ग्रामीण, अधिसूचना न जारी होने पर तहसील में होगा अनिश्चितकालीन धरना

क्षेत्र के लोगों ने समाजसेवी के असामयिक निधन को एक बड़ी क्षति बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad