खबर शेयर करें -

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और जिला प्रभारी राजेश कुमार ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिंदुख मंडल कार्यकारिणी घोषित कर दी है। भाजपा बिंदुखत्ता मंडल के अध्यक्ष नवीन पपोला के मुताबिक जो नये पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, उनमें उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र कोरंगा, हेमा कांडपाल, राकेश जोशी और आनंद रावल को नियुक्त किया है। महामंत्री पद पर महेश चंद्र फुलारा और पूरन बोरा को जिम्मेदारी दी गई है, मंडल मंत्री के रूप में हरीश लाल, त्रिलोक सिंह राणा, दीपा देवी और ललिता बहुगुणा, मंडल कोषाध्यक्ष हरेंद्र रौतेला, कार्यालय मंत्री हरेंद्र बिष्ट, मीडिया संयोजक मनोज भंडारी, आईटी संयोजक प्रकाश जोशी और सोशल मीडिया संयोजक विपिन गिरी गोस्वामी को नियुक्त किया गया है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: बिंदुखत्ता मुख्य मार्ग की हालत बदतर, सड़क हादसों का बना कारण 📍 उत्तराखंड सरकार को राजस्व देने वाली गौला नदी से जुड़ी है यह सड़क, फिर भी बदहाली का शिकार