ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ के बिबड़ी गांव में रहस्यमय बुखार से दो मौतें, ग्रामीणों में दहशत और स्वास्थ्य सुविधाओं कीमांग

पिथौरागढ़ जिले की सरयू घाटी में स्थित बिबड़ी गांव में शनिवार को रहस्यमय बुखार के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

मृतकों में 60 वर्षीय गंगादत्त जोशी और हरीश चंद्र जोशी शामिल हैं। गंगादत्त का उपचार गंगोलीहाट में चल रहा था, जबकि हरीश चंद्र के परिवार के अन्य सदस्य भी बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि एक ही दिन में दो मौतों से गांव के लोग भयभीत हैं। ग्रामीण प्रशासन से स्वास्थ्य सुविधाओं और बंद पड़े जटेश्वर–कोट–बिबड़ी मार्ग को जल्द खोलने की मांग कर रहे हैं जिससे जांच और रोकथाम में सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को गांव में पहुंचकर मामले की जांच करेगी।लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आलोक ओली ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए मशीन चल रही है और उम्मीद है कि रविवार तक यातायात बहाल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

ग्रामीणों को संभावित महामारी से बचाव के लिए समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना आवश्यक बताया जा रहा है।प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता पर निगाहें टिकी हैं ताकि इस रहस्यमय बुखार को फैलने से रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।