खबर शेयर करें -

कभी-कभी थोड़ी सी लापरवाही और भूल आदमी की जिंदगी को पूर्ण विराम भी लगा सकती है

आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक विद्युत कर्मी बगैर शटडाउन लिए अचानक खंभे पर चढ़ गया जिससे उसकी तेज करंट लगा और वह खंभे से गिर गया।

यह भी पढ़ें -  🔥 🔥🔥 हल्द्वानी में गैस संकट के बीच ‘जुगाड़ किचन’! पंखे वाली भट्टी और ड्रम चूल्हों से चल रही रसोई 🔥🔥🔥

आपको बता दें कि आज लगभग 5:00 बजे के बाद विद्युत कर्मी प्रेम जब लाल कुआं कोतवाली के निकट ट्रांसफार्मर पर बिजली सही करने के लिए चढ़ रहा था की बहुत तेज करंट की चपेट में आ गया बताया जाता है खंभे पर चढ़ने से पहले उसने पावर हाउस से शटडाउन नहीं लिया था जिसकी वजह से लाइन में करंट दौड़ रहा था जिसकी चपेट में आने से उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें -  🚨 🚨 🚨 लाइव आकर सुसाइड की कोशिश! उत्तराखंड की चर्चित व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने लगाया बड़ा आरोप🚨 🚨 🚨

मौके पर पहुंचे धीरज गुप्ता तथा उनके कुछ साथियों द्वारा बेहोश विद्युत कर्मी प्रेम को प्राथमिक चिकित्सा देकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।