खबर शेयर करें -

लालकुआँ :- नगर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसके बाद क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बिना सत्यापन रहकर सीपीपी में कार्य करने वाले लोगों के अश्लील हरकतों से तंग आकर 5 आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौपा।

मामला लाईन पार संजय नगर क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आकर सेंचुरी पेपर मिल में कार्य करने वाले 5 आरोपी बिना सत्यापन के गोपाल अग्रवाल के मकान में पिछले लम्बे समय से पुलिस की आंख में धूल झोंककर रहने वाले 5 आरोपी एक माह से पड़ोस में रहने वाले 3 मकानों की छतों पर सूख रहे महिलाओं के अंडर गारमेंट्स वस्त्र चोरी करके उसके साथ अश्लील हरकतें कर फेंक देते थे या एकत्र कर छुपाकर रख रहे थे।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

इसके साथ ही  पिछले एक महीने से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी होने से तंग आकर महिलाओं ने परिवार घटना के बारे में बताया जिसके बाद परेशान लोगों ने मकान स्वामी के साथ जाकर पड़ोसी किरायेदारों की छत पर तलाशी ली जिसमें एक थैले में एकत्र महिलाओं के चोरी अंडर गारमेंट्स मिले इसके साथ ही महिलाओं के चोरी वस्त्र गंदी हालात में आसपास पड़े मिले जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पांचों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौप दिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

पुलिस ने भवन स्वामी गोपाल अग्रवाल से किरायेदारों के सत्यापन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि सभी लोग यूपी के निवासी है और सेंचुरी पेपर मिल में श्रमिक एक किरायेदार विक्की पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम दोला बागपत यूपी पिछले दो वर्षों से बिना सत्यापन के रह रहा है जबकि 4 किरायेदार आकाश पुत्र राम सेवक निवासी धत्रा शेख बहरौली तहरपुर जिला संभल यूपी, सचिन कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कुचेसर लुधपुरा बी बी नगर जिला बुलंदशहर यूपी, जितेन्द्र पाल सिंह पुत्र तालेवर सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर बिलारी संभल यूपी उनके साथ रहने वाला राजा पिछले करीब 6 महीनों से बिना सत्यापन रहते आ रहे है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

पुलिस ने सभी से पूछताछ के बाद सभी किरायेदारों का 81 पुलिस एक्ट में नकद चालान और भवन स्वामी का 83 एक्ट के तहत 10 हजार के चालानी कार्यवाही की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad