खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां गरीबों के लिए बनाए गए 100 मकान में डी-8 में निवास करने वाले भूपेंद्र कुमार का पांच वर्षीय बालक उमंग कुमार दो मंजिले की मुंडेर से असंतुलित होकर अचानक नीचे फर्श में गिर गया।

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

गंभीर हालत में उक्त बालक को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे तुरंत सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर कर दिया।

इसके बाद गंभीर हालत में उसे एसटीएच के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, गंभीर घायल बालक के पिता भूपेंद्र के अनुसार आज दोपहर को अचानक उनका बेटा घर के आगे बनी मुंडेर से नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें -  🌏 नेपाल में बड़ा सियासी उलटफेर! बालेन शाह बहुमत के करीब, क्या खत्म होगा भारत-नेपाल सीमा विवाद?

जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बालक के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर आया है जिस कारण उसे आईसीयू में रखा गया है।