ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नगर पंचायत लालकुआं सीट से अध्यक्ष पद पर टिकट के लिए आस लगाए भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह लोटनी को पार्टी आलाकमान द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने बगावत का रुख अपनाते हुए निर्वाचन कार्यालय लालकुआं पहुंचकर निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में रैली निकाली जिसमें अधिकांश वोटर नजर आए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वह भाजपा से टिकट की आस लगाए हुए थे क्योंकि वह एक सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे मगर पार्टी वाला कमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

इसलिए उन्होंने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में लगातार जनता को गुमराह करने का काम किया गया है जो अब नहीं होगा। जनता के आशीर्वाद की बदौलत वह नगर में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे। उनसे जब पूछा गया की पार्टी हाई कमान अगर उन्हें मनाने की कोशिश करता है तो उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि वह एक सैनिक है और सैनिक है सिर्फ लड़ना जानता है इसलिए पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उनका सिर्फ एक लक्ष्य है कि जनता के आशीर्वाद के बाद लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र का चहुँमुखी विकास किया जाए।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

नामांकन के अंतिम दिन सभी पार्टी की प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने निर्वाचन कार्यालय लालकुआं पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो वहीं कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर अस्मिता मिश्रा ने भी भारी समर्थकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया है जिसे वह निराश नहीं करेंगी

वहीं भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रेमनाथ पंडित ने भारी दलबल और समर्थकों के साथ रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से कार्यकर्ता के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह नगर पंचायत लालकुआं में दो बार सभासद रह चुके हैं और वाइस चेयरमैन की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उनकी धर्मपत्नी भी दो बार सभासद रह चुकी हैं ऐसे में अपने अनुभवों का लाभ वह लालकुआं क्षेत्र की जनता को देंगे और विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad