खबर शेयर करें -

लालकुआं में सरकारी शराब की दुकानों पर बंदी के बाद धड़ल्ले से बिक रही शराब की शिकायत पर कोतवाल दिनेश चन्द्र फर्त्याल ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों की पुष्टि के लिए कोतवाल स्वयं ग्राहक बनकर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: बेखौफ सांडों का 'तांडव', मोबाइल शॉप में घुसकर मचाई भारी तोड़फोड़; प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश, वीडियो

जांच में पाया गया कि दुकान खोलने से पहले और बंद होने के बाद भी शराब बेची जा रही थी। मौके पर दो सेल्समैन बंद दुकान की आड़ में ग्राहकों को शराब बेचते हुए पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ उत्तराखंड में खाने में मिलावट का बड़ा खुलासा! हर 9 में से 1 सैंपल फेल

कोतवाल की इस कार्यवाही से न केवल शराब ठेकों पर हड़कंप मच गया, बल्कि स्थानीय लोगों में भी पुलिस की सख्ती को लेकर चर्चा है। कोतवाल दिनेश चन्द्र फर्त्याल ने स्पष्ट किया कि अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर पुलिस समय-समय पर धरपकड़ करती रहेगी ताकि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे की सप्लाई पर पूरी तरह अंकुश लगे।