ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रेलवे द्वारा एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, आज पुलिस प्रशासन के साथ रेलवे विभाग की टीम ने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में जाकर नपाई शुरू कर दी है। रेलवे अब स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर दर्जनों पक्के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही में जुट गया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

तहसीलदार लालकुआं व कोतवाल लालकुआं के साथ सैकड़ो की संख्या में बंगाली कॉलोनी पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने जैसे ही वहां बने पक्के मकानों की नपाई तथा नोटिस बांटने की कार्यवाही शुरू की तो कॉलोनी वासियो में हड़कंप मच गया। वही आक्रोशित लोग रेलवे अधिकारियों पर बिफर पड़े, उनका कहना था कि 50 से अधिक वर्षों से वह लोग कॉलोनी में निवास कर रहे हैं और साथ ही रेलवे द्वारा पूर्व में अपनी चाहर दीवारी बनाकर डिमार्केशन भी कर दिया है, इसके बावजूद पुनः मकान को तोड़ने की कार्यवाही करना पूरी तरह अनुचित और गैर कानूनी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

वही क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जिस भूमि की रेलवे द्वारा माप जोक की जा रही है वह रेलवे की है ही नहीं।

इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कोतवाल डीआर वर्मा सहित रेलवे के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad