खबर शेयर करें -

लालकुआं। पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही, लालकुआं क्षेत्र में 01 शराब तस्कर गिरफ्तार

 

संक्षिप्त विवरण:-

 

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

 

श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा श्रीमती संगीता, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी०आर०वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं की पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वीआईपी गेट झोपड़पट्टी से अभियुक्त अरमान अली पुत्र उस्मान अली निवासी घोड़ानाला लालकुआं नैनीताल उम्र-20 वर्ष को एक प्लास्टिक के कट्टे में 63 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें -  🔥 विधानसभा में गरजे सीएम धामी! ‘लैंड जिहादियों से बचाई सरकारी जमीन’, विपक्ष पर भी तीखा हमला

 

गिरफ्तारी टीम

▪️हेड का0 श्री त्रिलोक रौतेला।

▪️कांस्टेबल श्री आनन्द पुरी।

▪️कांस्टेबल श्री चंद्रशेखर

 

मीडिया सैल

जनपद नैनीताल।