ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं बीती देर शाम शक्तिफार्म से घर लौटते समय बाइक सवार तीन युवक बिन्दुखत्ता के जड़ सेक्टर स्थित गौला रोड़ पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गये जहां तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में 108 कि मदद से घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा।

जहां मौजूद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वही घायल दूसरे युवक को परिजनों ने हल्द्वानी के नीलकंठ अस्पताल में भर्ती किया जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया युवकों की मौत की सूचना कॉलोनी में पहुंचते ही कालोनी में मातम छा गया वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताते चले कि लालकुआं क्षेत्र कि बंगाली कालोनी निवासी (21) बर्षीय अमित गिरी पुत्र सुरेश गिरी तथा (24) बर्षीत अखिलेश पुत्र जगनमोहन व (29) बर्षीय पिंटू पुत्र सुशील सोमवार की सुबह बाइक से शक्तिफार्म गए हुए थे देर शाम घर वापस लौटते समय लगभग साढ़े छ: बजे बिन्दुखत्ता जड़ सेक्टर स्थित सेचुरी पेपर मिल की दीवार के समीप गौलारोड़ पर खड़ें ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से बाईक की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनोंं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी की कार्रवाई, हाईवे किनारे से हटाई गईं फड़-ठेलियां; 17 चालान काटे

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा जहां मौजूद चिकित्सकों ने अमित गिरी पुत्र सुरेश गिरी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अखिलेश पुत्र जगनमोहन को परिजानों ने नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराएगा जहां उसने भी आज सुबह ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।वही तीसरा घायल पिंटू ठीक है जोसको चिकित्सकों ने घर भेज दिया है। इधर दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम फैल गया वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

इधर पुलिस ने बताया कि आरोपित ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है चालक फरार है तथा मृतकों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad