ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चालक को झपकी आने से स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई। जिसमे बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगो को मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।

गंगा नदी में बहा आईएएस का भाई और दिल्ली का ट्रेवल एजेंट, तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें

बिदुखत्ता के वीआईपी गेट दुर्गापाल कालोनी निवासी सेंचुरी मिल कर्मी सोनू शाह उम्र 27 वर्ष शुक्रवार की साम को अपनी पत्नी पूजा देवी, पांच साल की पुत्री रुचिका, तीन साल पुत्र दिव्यांशु, भाई रवि उम्र 21 वर्ष, बहन खुशी 12 वर्ष के साथ अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे,

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

शनिवार प्रातः 2:30 बजे अभी वह गांव के निकट श्रीदत्तगंज पहुंचे ही थे की चालक को झपकी आ गई, और कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी छह लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,

प्रातः गस्त पर जा रहे श्रीदत्तगंज के प्रभारी निरीक्षक विपुल कुमार पांडेय ने क्षतिग्रस्त वाहन को देखा, जिसके बाद हादसे की जानकारी मिल सकी, पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

गांव जा रहे परिवार की अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चालक की मौत, पत्नी-बेटी घायल

बगास लदे ट्रक से तो नहीं टकराई कार

शनिवार सुबह होते ही घटना स्थल पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त कार ही खड़ी। कार के पास बगास (गन्ने की खोई) पड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है जिस ट्रक से कार टकराई है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

वह चीनी मिल से बगास लेकर निकली है। घटना स्थल से कुछ दूरी से ही बजाज चीनी मिल इटईमैदा को जाने वाला मोड़ है। इसलिए ट्रक पर बगास लोड होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हलांकि पुलिस अभी किस ट्रक से कार टकराई है। इसका पता लगाने में जुटी है।

मंडी क्षेत्र बीती रात आग से जलकर तीन दुकानें हुई राख, अग्निकाण्ड में हुई लाखों की क्षति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad