खबर शेयर करें -

लालकुआं नगर में बाइक चोरों की पौ बारह है कब किसकी बाइक पर हाथ साफ कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता।ताजा मामला लालकुआँ कोतवाली से महज चंद दूरी का है जहां दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गया।

चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत 25 एकड़ निवासी सतेंद्र कुमार लालकुआं कोतवाली से महज चंद दूरी पर मैन बाजार स्थित गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर कूलर खरीदने आया था। इसी बीच चोर ने उसकी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया।बाइक चोरी करते समय इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गया।वही सीसीटीवी कैमरे में एक युवक पहले बाइक के पास आता है दुकान की तरफ देखता और बाद में बाइक को पीछे से खिचता है और लेकर फरार हो जाता है।वही पीड़ित युवक ने लालकुआं पुलिस को बाइक चोरी की सूचना देकर गुहार लगाई है। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें बाइक चोर नीली शर्ट पहने बाइक चुराता नजर आ रहा है।

इधर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही हैं तथा शीघ्र ही आरोपी चोर को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad