खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ के युवक की जयपुर राजस्थान में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि युवक घर का इकलौता चिराग था. 

हल्द्वानी – भारी बारिश के चलते शेर नाले में बह गई कार, वीडियो हुआ वायरल

हल्दूचौड़ के युवक की जयपुर राजस्थान में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि युवक घर का इकलौता चिराग था. उसके पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है. युवक की मौत के बाद परिवार वाले राजस्थान को रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि युवक होटल मैनेजमेंट करने के बाद जयपुर के मालवीय नगर में नौकरी कर रहा था, जिसके अचानक मौत की खबर से परिजन सकते में हैं.

यह भी पढ़ें -  🔥 देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मां समेत आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट 🚨 संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या की साजिश,

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दौलिया डी क्लास निवासी अखिल जयपुर (22) के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करता था. परिवार वालों को मौत की सूचना होटल प्रबंधन ने दी है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतक निखिल अविवाहित था बताया जा रहा है कि गोरापड़ाव स्थित निजी संस्थान से होटल मैनेजमेंट कर जयपुर के मालवीय नगर स्थित प्रतिष्ठित होटल में जॉब कर रहा था.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना होटल संचालकों द्वारा परिजनों को दी गई. जिस पर युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. देर रात परिजन जयपुर रवाना हो गए हैं. निखिल अपनी मां का इकलौता सहारा था. निखिल के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है. घर के इकलौते चिराग के मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है, मां बदहवास की स्थिति में है.

यह भी पढ़ें -  💥 हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर! बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत 🚨 पीछे से मारी जोरदार टक्कर,

हाईकोर्ट ने दिए उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad