खबर शेयर करें -

प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो आहत प्रेमी ने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

यह भी पढ़ें -  दवा दुकानों की हड़ताल से चरमरा सकती है सेहत! उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड:केमिस्टों से माँगा सहयोग, दिया आश्वासन

रतनपुरा बाजपुर ऊधमसिंहनगर निवासी संदीप सिंह (18 वर्ष) पुत्र पप्पू सिंह का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि संदीप ने अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने इंकार कर दिया। प्रेमिका के इंकार से वह बुरी तरह आहत हुआ।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता: दिन-दहाड़े दुस्साहस: बंद मकान को खंगालकर 12 तोला सोना और नकदी उड़ाए,

जिसके बाद वह नदी किनारे गया और कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी गया। जिसके बाद उसने खुद इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उसने 17 दिसंबर को जहर खाया था और 18 दिसंबर की रात उसकी मौत हो गई।