खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमायूं के मुख्य द्वार हल्द्वानी में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर दो प्रमुख अल्ट्रासाउंड केंद्रों—राघव पैथ लेब (मुखानी) और सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर (हीरा नगर)—का औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

निरीक्षण टीम में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसीएमओ डॉ. स्वेता भंडारी, ललित ढोंडियाल एवं जगदीश चंद्र शामिल रहे।

टीम ने नियमों के तहत कड़े परीक्षण और अभिलेख जांच की।हीरा नगर स्थित सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर में निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

जांच में खुलासा हुआ कि रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति के बावजूद 26 मरीजों की अल्ट्रासाउंड पर्चियां काटी गई थीं। साथ ही एएनसी रजिस्टर और फॉर्म-F पर रेडियोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर नहीं मिले।सीसीटीवी फुटेज मांगे जाने पर केंद्र के स्टाफ ने कैमरा खराब होने की जानकारी दी, जिससे संदेह और गहरा गया।

यह भी पढ़ें -  🔥 विधानसभा में गरजे सीएम धामी! ‘लैंड जिहादियों से बचाई सरकारी जमीन’, विपक्ष पर भी तीखा हमला

इन गंभीर लापरवाहियों पर टीम ने प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई और मौके पर ही अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर दिया। प्रशासन ने केंद्र की चाबी अपने कब्जे में लेकर तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad