खबर शेयर करें -

उधमसिंहनगर जिले में होली खेलते वक्त दो दोस्तों के बीच खूनी खेल खेला गया। मामूली विवाद के बाद एक दोस्त ने दूसरे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजपुर में होली के दिन दो दोस्त होली के दिन सुबह से ही एक-दूसरे के साथ खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें -  नीती, माणा और जादूंग के विकास के लिए ₹102.70 करोड़ स्वीकृत; 31 मई से शुरू होगी 'नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन'

लेकिन अचानक ही दो दोस्तों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया था कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर फायर झोंक दिया। पुलिस की मदद से उसे नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल व्यक्ति को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज: सख्त चेतावनी- सड़कों पर नमाज़ पढ़ी तो होगी विधिक कार्रवाई!

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी हर्षित बोरा मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की कई टीमों ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) महंगाई का महाझटका: 15 महीने बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल

मृतक का नाम गुरदीप सिंह उम्र 29 पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम बेरिया है। मृतक के भाई गुरदित्त सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत केलाखेड़ा की तहरीर पर आज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad