ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

मल्लीताल क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। पिटाई के दौरान महिला के सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई। महिला के सिर में 12 टांके आए हैं।

आँचल ने फिर बढ़ाए आंचल दुग्ध उत्पादों के दाम, उत्पादक को कोई भी लाभ नहीं

महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मल्लीताल निवासी रवीना ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने शुक्रवार देर रात उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके सिर में गहरी चोट आ गई। इलाज के दौरान उसके 12 टांके आए हैं। महिला अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची तो वहां भी पति-पत्नी के बीच जमकर तकरार हुई। एक घंटे हंगामे के बाद किसी तरह पुलिस ने मामला शांत किया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

तल्लीताल में युवक ने काटा हंगामा, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

नैनीताल। हरिनगर में शुक्रवार को एक युवक लोगों से अभद्रता कर रहा था। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान क्षेत्र में जमकर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हरिनगर निवासी आकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad