खबर शेयर करें -

एक फौजी को दोस्त ने ही साढ़े आठ लाख की चपत लगा दी। पहले एटीएम का पिनकोड पता कर लिया और फिर रकम निकालता रहा।

गिरगांव तहसील तेजम जिला पिथौरागढ़ निवासी चंद्र भानु इटवाल सेना में कार्यरत है। करीब एक साल पहले वह छुट्टी पर आए थे। पिथौरागढ़ जाने से पहले हल्द्वानी में अपने दोस्त कमलेश सिंह मर्तोलिया के घर दोनहरिया अंबानगर में रुक गए। कमलेश ने बहाने से उससे एटीएम से रुपये निकलवाये और एटीएम का पिनकोड चुपके से नोट कर लिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम

रात को चंद्र भानु कमलेश के यहां ही रुका तो उसने एटीएम निकाल लिया। वापसी में दिल्ली जाने पर उसने देखा कि उसके पास एटीएम नहीं है। उसने कमलेश को फोन किया तो उसने कहा कि एटीएम उसके घर रह गया है, जिसे वह उसके घर पहुंचा देगा।
करीब एक साल तक चंद्र भानु जम्मू कश्मीर क्षेत्र में ड्यूटी पर रहा। इस बीच कमलेश से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल नंबर बंद आया। बाद में उसने घर आकर बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि खाते से 8.50 रुपये की रकम निकाली जा चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad