खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी जनपद के नौगांव बाजार क्षेत्र के स्योरी फल पट्टी में शनिवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आई आपदा में एक आवासीय भवन गदेरे के मलबे में दब गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक भवनों में पानी और कीचड़ भर गया।

यह भी पढ़ें -  🐘 🐘 हाथी का तांडव! खेत रौंदे, ग्रामीणों को दौड़ाकर मचाई दहशत

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, देवलसारी गदेरे में पानी का बहाव इतना तेज था कि एक मिक्चर मशीन, कई दुपहिया वाहन और एक कार मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालात बिगड़ते देख कई परिवारों ने अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों का रुख किया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

इससे पहले भी नौगांव से होकर गुजरने वाले नाले में अतिवृष्टि के चलते उफान आया था, जिससे बाजार क्षेत्र की कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया और सड़क पर खड़े कई दोपहिया वाहन बह गए।

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

फिलहाल प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए आपदा प्रबंधन की टीमों को तैनात किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad