खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक घोटाले के विरोध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार पर घोटाले की जांच टालने का आरोप लगाया।प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर कूच कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके बाद उन्हें अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार युवाओं का भविष्य खतरे में डाल रही है और पुलिस बल के सहारे विरोध को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों के हितों को देखते हुए कांग्रेस अपनी मांगों पर अडिग है।कांग्रेस ने इस दौरान मांग की कि—पेपर लीक कांड की जांच CBI से हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया को तत्काल बर्खास्त किया जाए।स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द कर नई तिथियां शीघ्र घोषित की जाएं।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।