ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पुलिस ने मौलवी और आरोपित के पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल,मतांतरण यानि धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया गया है। बावजूद इसके मतांतरण की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, 

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां, विशेष समुदाए के युवक ने किशोरी का मंतातरण कराया, फिर मौलवी की मदद से उससे निकाह कर लिया। किशोरी के भाई ने आरोपितों के खिलाफ मोहनलालगंज कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। रविवार को पुलिस ने आरोपित मौलवी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज (ACP) रजनीश वर्मा के मुताबिक, बीते 30 जून को क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बहराइच जनपद के फरवरपुर निवासी मोहम्मद अहमद और मुस्ताक अली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनके भाई की मौत हो चुकी है। फिर, विशेष समुदाए के रहने वाले मुर्तजा ने भतीजी (15) को झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपित ने बहला-फुसला कर भतीजी का धर्मांतरण कराया और मौलवी मुस्ताक अली की मदद से उसका जबरन निकाह करा दिया था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

इस दौरान आरोपित मुर्तजा ने भतीजी से जोरजबर दस्ती कर सम्बन्ध बनाए। गर्भावस्था में इलाज के दौरान भतीजी की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसकी भनक लगते ही किशोरी के चाचा ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि 02 जुलाई को पुलिस ने आरोपित मुर्तजा अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि आरोपित पर पिता मो. अहमद और मौलवी मुस्ताक अली फरार हो गए थे। शनिवार देर रात पुलिस स्कॉलर स्कूल के पीछे डामर रोड खुजौली मार्ग से मौलवी और आरोपित के पिता की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad