खबर शेयर करें -

सुबह मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। चालक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में हिल बाईपास मार्ग पर मोनी बाबा तिराहे के समीप मंगलवार तड़के हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। बिजनौर निवासी चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  ​उत्तराखंड: (ब्रेकिंग) धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश

थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया, मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। चालक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  🚨 Birthday Party से लौट रही छात्रा से सरेआम छेड़छाड़! विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई

बताया, यूपी के बिजनौर के पायल कॉलोनी निवासी सतेंद्र उर्फ सोनू नीलकंठ महादेव की ओर सवारियों को छोड़ने जा रहा था, लेकिन मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने वाहन पर हमला कर दिया था। बताया, चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।