खबर शेयर करें -

दोनों किशोरियां वाराणसी गई थीं, जहां आटो चालकों ने उन्हें झांसे में लेकर उनसे दुष्कर्म किया। किसी तरह एक किशोरी ने भागकर घर पहुंच परिजनों को पूरी बात बताई।

नौबस्ता पुलिस ने घर से नाराज होकर भागी दो किशोरियों को बरामद किया है। दोनों किशोरियां वाराणसी गई थीं, जहां आटो चालकों ने उन्हें झांसे में लेकर उनसे दुष्कर्म किया। किसी तरह एक किशोरी ने भागकर घर पहुंच परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दूसरी किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस एक आरोपी व होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर देर रात शहर लेकर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

नौबस्ता की दो किशरियां परिजन हाईस्कूल और कक्षा 9 की दो छात्राएं परिजनों से नाराज होकर बीती 24 अगस्त को घर से चली गई थीं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी कि रविवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी को अकेला घूमता देखकर जीआरपी ने पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

सुल्तानपुर पुलिस ने नौबस्ता पुलिस से संपर्क किया। तब नौबस्ता पुलिस पहले सुल्तानपुर और बाद में वाराणसी पहुंची। पुलिस को पूछताछ के दौरान किशोरियों ने बताया कि वाराणसी में आटो चालक उन्हें झांसे में लेकर होटल ले गए, जहां आरोपियों ने दोनों से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि किशोरियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपित रवि गुप्ता और उन्हें होटल का कमरा देने वाले होटल मैनेजर धीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर शहर लाया गया है। फरार आरोपी आरिफ की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad