ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चंपावत। चंपावत जिले के देवीपुर स्थित मां बाराही धाम में शनिवार को परंपरागत ‘बग्वाल’ आयोजन के दौरान पत्थर युद्ध में 100 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। करीब 7 मिनट तक चले इस अनोखे युद्ध को देखने के लिए प्रदेश भर के साथ-साथ देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

स्थानीय परंपरा के अनुसार, देवी पूजा की शुरुआत पत्थरों से युद्ध करके की जाती है। इसे ‘बग्वाल’ कहा जाता है और इसे यहां शुभ व मंगलकारी माना जाता है। आयोजन के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से आए पुरुषों के दो गुट पत्थर बरसा कर मां बाराही की आराधना करते हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

शनिवार को हुए आयोजन में करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने इस अनोखी और रोचक परंपरा को नजदीक से देखा। पत्थर लगने से कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि अधिकांश का प्राथमिक उपचार स्थल पर ही किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से निभाई जा रही है और इसे देवी के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। प्रशासन ने आयोजन के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।