खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक घर में उस समय हड़कंप मच गया जब फ्रिज का दरवाजा खोलने पर करंट लगने से घर की महिला की मौत हो गई इतना ही नहीं मां को छटपटाते देख मदद के लिए दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आई और उसकी भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय शायदा फ्रिज में रखे आम को निकालने गई थी और जैसे ही दरवाजा खोला वह फ्रिज में करंट की चपेट में आ गई। इतने में बेटी अफसाना खातून (30) भी उसे बचाने दौड़ी लेकिन वह भी करंट का शिकार हो गई। एक ही पल में मां बेटी ने दम तोड़ दिया।

मृतक अफसाना अपनी छोटी बहन की मई में हुई शादी में शामिल होंने मायके आई थी लेकिन उसे नहीं पता था कि वह अब दोबारा कभी ससुराल नहीं जा पाएगी। बुधवार दोपहर को हुई घटना में मां बेटी की जान चली गई इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है हालांकि घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर मां-बेटी के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।.

पुलिस के मुताबकि बुधवार की दोपहर शायदा, फ्रिज से आम निकालने के लिए जैसे ही गई वह उसमें चिपक गई। जब यह बेटी ने देखा तो अफसाना मां को बचाने के लिए दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई, अफसाना का बेटा भी इस घटना में झुलस गया लेकिन वह फिलहाल ठीक है। बारिश के बीच फ्रिज में करंट उतर आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad