खबर शेयर करें -

लखनऊ। संत साई आश्रम औरंगाबाद खालसा तहसील सरोजनीनगर नगर निगम लखनऊ भू माफिया मोहम्मद इमरान कर रहा अवैध कब्जा संत जी ने दिए कई प्रार्थना पत्र नहीं हो रही कोई कार्यवाही। बताते चलें सैकड़ो बर्षो पुराना संत साई आश्रम जो गाटा संख्या 1132 रकवा 0.1900 हेक्टर में बरसों से संत परंपरा में बराबर चला आ रहा है। आश्रम के चारों तरफ बिल्डर भू माफिया ने आश्रम की जमीन के साथ-साथ नगर निगम लखनऊ की भी जमीन अवैध रूप से कब्जा की है। और आश्रम के सारे रास्तें बंद कर दिए हैं। भू माफिया मोहम्मद इमरान पर आश्रम उजाड़ने व कब्जा करने के संबंध में मुकदमा संख्या 428 /2018 आई.पी.सी.धारा 447,427,295,504,506, बन अधिनियम 4/10 में मुकदमा पंजीकृत है। उसके बाद दबंग भू माफिया के हौसले इतने बुलंद रहे कि अवैध कब्जा करने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारियों को भी कई प्रार्थना पत्र दिए माफिया पर नगर निगम के लेखपाल अमरेंद्र वर्मा द्वारा मुकदमा संख्या 0318/021 आई.पी.सी धारा 427,2, व 3 में पंजीकृत कराया गया। फिर भी दबंग भू माफिया ने आश्रम व सरकारी जमीन को नहीं छोड़ा और आश्रम की आने जाने वाली रास्ता को बंद कर दिया। पीड़ित प्रार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री व नगर आयुक्त को फिर प्रार्थना पत्र दिया है। उसके बाद मोहम्मद इमरान सुरेंद्र विष्णु फैजल व 8,10 अज्ञात व्यक्तियों ने आश्रम की जमीन पर बाउंड्री बाल बना कर खड़ी कर दी है। जिसकी सूचना नगर निगम से लेकर के सभी उच्च अधिकारियों को दी गई है। वर्तमान में आश्रम की चारों तरफ की रास्ता भू माफिया द्वारा बंद कर दी गई हैं। पीड़ित संत जी की मांग माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से है आश्रम की चारों तरफ की पैमाइश करते हुए स्थित आश्रम 1132 रकवा 0.19OO हैकटेयर आश्रम की जमीन को सुरक्षित किया जाए। और भू माफिया इमरान व इसके साथियों पर शासन स्तर से कमेटी गठित करते हुए अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति व सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों की जांच शासन स्तर से कराई जाए। तथा विधिक एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाए। संत व भक्तों की जान माल की रक्षा की जाए। पीड़ित संत बुजुर्ग महिला संत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad