खबर शेयर करें -

भाजपा बूथ अध्यक्ष की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक सोमवार को मतदान के बाद घर आया था और इसके बाद रात को घर में परिवार के साथ खाना खाया और सोने चला गया।

मंगलवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला।

रक्सा क्षेत्र के छतपुर बछोनी गांव निवासी प्रमोद प्रजापति (32) पुत्र कुंवर राज भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष था। सोमवार को मतदान के दौरान वह दिन भर अपने बूथ पर था। शाम को घर पहुंचा और रात में खाना खाकर वह सो गया। साथ में पत्नी सपना भी उसी कमरे में सो गई। गर्मी अधिक होने से वह दरवाजे के किनारे सो गया। मंगलवार सुबह जब भांजी उसे जगाने के लिए गई तो वह नहीं जागे। इस पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार लिए झांसी मेडिकल कालेज ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उनकी मौत कैसे हुई यह एक रहस्य बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण से पर्दा उठेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad