ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की एक युवती ने सैलून संचालक पर यौन उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के निकट रिलेक्स जोन नामक सैलून में काम करती थी,

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

युवती का कहना है कि नौकरी के दौरान संचालक अक्सर उसके साथ गलत व्यवहार करता और छेड़छाड़ करता था। विरोध करने के बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं। परेशान होकर युवती ने 23 मार्च को नौकरी छोड़ दी और दूसरी जगह काम करना शुरू किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को आरोपी अपने साथी के साथ उसकी नई कार्यस्थल पर पहुंचा और वहीं फिर से छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने उसके सैलून के अलावा कहीं और नौकरी की तो अंजाम खतरनाक होगा।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

वहां मौजूद लोगों के अनुसार आरोपी ने युवती से गाली-गलौज करने के बाद मारपीट की। जब भीड़ इकट्ठी होने लगी तो आरोपी युवती का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ गया और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad