खबर शेयर करें -

महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म तथा पॉक्सो मामले में फंसे नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किल बढ़ती जा रही है। बोरा गिरफ्तारी पर रोक लगाने व उसके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी पर रोक लगाने को हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसकी भनक लगते ही पीड़िता की ओर से भी न्यायालय में कैवियट दाखिल कर दी गई है। बोरा की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।

नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुंग्ध संग में काम करने वाली महिला सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म व बेटी से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इधर गत दिवस बोरा की एडीजे कोर्ट हल्द्वानी से जमानत अर्जी खारिज हो गई है। जिसपर बोरा ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़िता पक्ष ने न्यायालय में कैवियट दाखिल कर दी है।

You missed