ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चंपावत: लोहाघाट विकास खंड के सीमांत पिलखी (बांकू) गांव से शादी के करीब 20 दिन बाद एक विवाहिता अचानक लापता हो गई.परिजनों ने लापता महिला की रिश्तेदारी और अन्य जगहों पर तलाश की, लेकिन लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.अब विवाहित अमृता देवी के ससुर ने पंचेश्वर कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए उनकी बहू को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है.

नवविवाहिता के लापता होने से परिजन परेशान: पिलखी (बांकू) गांव से नवविवाहिता के लापता होने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. जिसके बाद थक हारकर परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर नवविवाहिता को जल्द तलाश करने की मांग की है.

वहीं पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी ने बताया विवाहिता की तलाश की जा रही है. जैसे ही कुछ पता लगता है, परिजनों को सूचित किया जाएगा. पुलिस की ओर से लापता के पोस्टर जारी किए गए है.मामले की जांच एडिशनल एसआई के पाल कर रहे हैं. वहीं विवाहिता के ससुर ने समस्त क्षेत्र की जनता से विवाहिता का पता लगने पर मोबाइल नंबर जारी कर संपर्क करने की अपील की है.

परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार: बताया गया है कि विवाहिता नेपाली मूल की है परिजनों के अनुसार विवाहिता अपने साथ कुछ सामान्य व जेवर लेकर गई है. महिला का विवाह करीब 20 दिन पहले पिलखी (बांकू) निवासी एक युवक के साथ हुआ था. शादी के 10 दिन बाद पति दिल्ली चला गया था, जहां वह नौकरी करता है. वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस से जल्द से जल्द विवाहिता का पता लगाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad