ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने गहन चैकिंग अभियान के दौरान चार शातिर युवकों को गिरफ्तार किया, जो सोशल मीडिया पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर सैकड़ों बेगुनाहों की गाढ़ी कमाई हड़पते थे।

 

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

गिरफ्तार युवकों में शुभम गुप्ता (अलवर, राजस्थान), पियूष गोयल (बुलंदशहर), ऋषभ कुमार (गाजियाबाद), और मोहित राठी (गुरुग्राम) शामिल हैं। इनके कब्जे से कुल 11 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, QR कोड समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल पर एक्सेस हासिल करते थे और उनके खातों से करोड़ों रुपये ठगी करके रकम विभिन्न अन्य खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस को जांच में ₹3,37,22,881/- का लेनदेन पकड़ में आया है, जिसकी पूछताछ चल रही है।

 

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. और टीम के निर्देशानुसार यह बड़ी कार्रवाई तल्लीताल पुलिस ने सघन चैकिंग के दौरान की।

पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल ने पुरस्कृत भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।