खबर शेयर करें -

मल्लीताल निवासी नवविवाहिता ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। यहां स्नोव्यू मल्लीताल निवासी विवाहिता के अनुसार उसका विवाह जून 2020 में रोहतक हरियाणा निवासी चेतन तिवारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ।

मल्लीताल निवासी नवविवाहिता ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। यहां स्नोव्यू मल्लीताल निवासी विवाहिता के अनुसार उसका विवाह जून 2020 में रोहतक हरियाणा निवासी चेतन तिवारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

विवाह के समय उसके पिता की ओर से दान स्वरूप गहने, कपड़े और अन्य वस्तुएं दी गईं मगर शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालियों की लगातार डिमांड के बाद 2020 में ही उसके पिता ने 50 हजार रुपये पति के बैंक खाते में डलवाए। इसके बाद भी ससुरालियों का उत्पीड़न जारी रहा।

पति के डेढ़ लाख की मांग किए जाने की वजस से वह मायके चली आई। उसकी शादी बचाने के लिए पिता ने डेढ़ लाख का भुगतान भी कर दिया। इसके बाद कुछ समय तो ससुराल में माहौल सामान्य चला मगर 2021 में पति चेतन, सास कमलेश और ननद अंकिता वाहन समेत अन्य दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर जुलाई 2021 में पति उसे मायके छोड़कर चला गया।

यह भी पढ़ें -  📰 चेकिंग के दौरान SUV से ₹1.55 करोड़ कैश बरामद, मचा हडकंप

दिसंबर 2021 में उसने पुत्र को जन्म दिया। बेटे के नामकरण के दौरान उसके मायके आए ससुरालयों ने फिर से दहेज की मांग जारी रखी। मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मायके में ही मारपीट की गई। अब वह मायके में ही रहकर अपने बच्चे का भरण पोषण कर रही है।

एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति चेतन तिवारी, सास कमलेश तिवारी और ननद अंकिता नैनवाल के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पति व सास के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

यह भी पढ़ें -  📰 उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्रों में भी वेतन वृद्धि की मांग हुई तेज, धारा-163 लागू, प्रदर्शन पर सख्त रोक

यहां समीपवर्ती फ़रसौली निवासी महिला ने अपने पति व सास पर मारपीट व उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को फ़रसौली निवासी शीला ने अपने पति यजेन्द्र तथा सास के खिलाफ पुलिस का तहरीर सौंपते हुए आए दिन उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

तहरीर के मुताबिक पुलिस ने पति व सास के विरुद्ध आइपीसी की धारा 323, 504, 506, 498 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति व सास पर मुकदमा दर्ज करने के मामल की जांच एसआई नरेंद्र सिंह रावत को सौपी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad