खबर शेयर करें -

लालकुआं नगर में वायरल बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, लालकुआं वार्ड नंबर 1 निवासी नव विवाहिता की प्लेटलेट्स कम होने की वजह से  मौत हो गई, महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया

जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर एक निवासी श्रमिक विक्रम कश्यप की पुत्री कुमकुम कश्यप उम्र 23 वर्ष बरेली स्थित अपने ससुराल से नवरात्रि पर्व के मौके पर मायके आई थी, कुमकुम का डेढ़ वर्ष पूर्व बरेली में विवाह हुआ था, मायके आने के बाद अचानक कुमकुम को बुखार की शिकायत हुई, जांच करने पर टाइफाइड होने की जानकारी मिली, तो उसका उपचार शुरू किया गया,

यह भी पढ़ें -  🎓 उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्री के निर्देश: छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित, आत्मनिर्भरता पर जोर

बुखार कम नहीं होने पर दो दिन पूर्व कुमकुम को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया।

जहां प्लेटलेट्स की जांच करने पर वह बहुत ही कम पाई गई, तथा लगातार प्लेटलेट्स गिर जाने के चलते आज दोपहर को कुमकुम की दर्दनाक मौत हो गई, उसकी मौत की खबर सुनते ही जहां वार्ड नंबर एक स्थित उसके परिवार में कोहराम मच गया, वहीं उसके बरेली स्थित ससुराल में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई।

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

देर शाम घर शव पहुंचा तो पड़ोसी एवं क्षेत्रवासी कुमकुम की मौत से हतप्रभ थे, उनका कहना है कि मामूली बुखार आने के बाद नव विवाहिता की मौत हो जाने से वह लोग स्तब्ध हैं, देर शाम परिजन मृतका का शव लेकर उसके ससुराल को रवाना हो गये।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad