खबर शेयर करें -

आगरा जिले में हैवानियत की ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर कांप जाएंगे। हैवान बने पति ने नौ माह की गर्भवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की चीखों को भी उसने नहीं सुना।

गर्भवती की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां गर्भवती की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया है।

थाना शाहगंज के साकेत अस्पताल में नौ माह की गर्भवती महिला को लाया गया। उसकी हालत खराब थी। डॉक्टर ने उसे तत्काल ही आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती कर लिया। अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों से मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मामले की हकीकत सामने आई।

बताया गया है कि गर्भवती महिला अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर पति ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल लाने की जगह घर में ही कई तरह की दवाएं खिलाई गईं। जब आराम नहीं मिला तो उसे अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं गर्भवती महिला का उपचार चल रहा है। डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं।

You missed