ADVERTISEMENTS


खटीमा: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के खटीमा में बुधवार को एक दुखद हादसा हो गया है, यहां स्कूल बस के नीचे आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला उमरुकला गांव का बताया जा रहा है।
कि उमरुकला, बिचई निवासी बबीता मेहता अपने घर के पास दोपहर में स्कूल से लौट रहे अपने बड़े बेटे को लेने गई थी। इसी बीच उसका छोटा बेटा भी उसके पीछे-पीछे आ गया। वह इससे बेखबर थी और इसी बीच मासूम स्कूल बस के टायर के नीचे आ गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद चालक फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
ADVERTISEMENTS




