खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में निकाय चुनाव की अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस से निकाय चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की लंबी लिस्ट सामने आने लगी है.
नैनीताल जिले के कांग्रेस पर्यवेक्षक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस स्वराज आश्रम में बैठक आयोजित की गई. इसी बीच हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के कांग्रेस से मेयर पद के दावेदारों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की और अपना बायोजाटा जमा किया.

यह भी पढ़ें -  📚 पेपर लीक पर सख्ती: 2 साल में ही क्यों बदलना पड़ा कानून? NEET-UG 2026 विवाद के बाद नया बिल—ज्यादा सजा, तेज जांच और फास्ट ट्रैक सुनवाई

इस दौरान कांग्रेस के लोगों ने आरोप लगाया कि टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस के प्रत्याशी को हराने का काम करते हैं. इस दौरान गोविंद सिंह कुंजवाल और विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि दावेदारी करना सभी का अधिकार है. पार्टी जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देगी. साथ ही ईमानदार और साफ छवि वाले प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  🚑 दून अस्पताल में लापरवाही के बीच जूनियर डॉक्टर बने ‘लाइफ सेवर्स’ सीनियर डॉक्टर नहीं पहुंचे, इमरजेंसी में ही टीम ने किया ऑपरेशन—गंभीर मरीज ICU में

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए कांग्रेस के 28 लोगों ने दावेदारी पेश की है, उन सभी दावेदारों की स्क्रूटनी कर उनके नाम प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे. टिकट किसको देनी है, इसका चयन पार्टी के हाईकमान करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, कांग्रेस के कार्यकर्ता तन, मन और धन के साथ उस प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मां ने ली मासूम बेटे की जान प्रेमी से बात में बाधा बनने पर 3 साल के बच्चे की हत्या, 23 दिन बाद फोन कॉल से खुला राज

सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में इस समय सत्ता विरोधी लहर चल रही है. लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है और लोगों को कांग्रेस से उम्मीदें हैं . ऐसे में कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में मजबूती के साथ लड़ने जा रही है और निश्चित ही सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad